रेल पटरी पर मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के चतरा गांव के निकट रेलवे लाइन के पास एक युवक की लाश को लेकर उसकी हत्या किये जाने की आशंका बलवती हुई है़ घटना सोमवार की रात की है़ मंगलवार की सुबह लाश देखे जाने पर लोगों ने रेल पुलिस बछवाड़ा को इसकी जानकारी दी है़ मिली खबर के मुताबिक विद्यापतिनगर […]

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के चतरा गांव के निकट रेलवे लाइन के पास एक युवक की लाश को लेकर उसकी हत्या किये जाने की आशंका बलवती हुई है़ घटना सोमवार की रात की है़ मंगलवार की सुबह लाश देखे जाने पर लोगों ने रेल पुलिस बछवाड़ा को इसकी जानकारी दी है़ मिली खबर के मुताबिक विद्यापतिनगर मोहिउद्दीननगर रेल खंड के हरपुर बोचहा रेलवे हॉल्ट से पश्चिम मानव रहित गुमटी के पास एक युवक की लाश होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी़ सैकड़ांे लोग वहां जमा हो गये़ औंधे मुंह रेल पटरी के बगल में लाश के पड़े होने एवं चेहरा खून से सने होने के कारण लाश की पहचान नहीं हो पायी है़ युवक का बायां हाथ कट कर शरीर से अलग है़ उम्र तीस से पैंतीस के आसपास बतायी जाती है़ युवक की हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है़ इस रेल खंड के आसपास पहले भी कई शव ऐसे हालात में पाये गये हैं़ समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर रेल पुलिस के किये गये कार्रवाई की जानकारी नहीं है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >