समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू ने आरटीपीएस कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए विभागीय पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये हैं. जिला पदाधिकारी ने एसडीएम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में आरटीपीएस का निरीक्षण करने का आदेश दिया है. साथ ही विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन भी तलब किया है. विगत 16 मार्च से 20 अप्रैल तक किये गये निरीक्षण का प्रतिवेदन बिथान, खानपुर, मोहनपुर, वारिसगनर, कल्याणपुर, मोहिद्दीनगर, रोसड़ा से नहीं मिला है जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने 21 अप्रैल को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलधिकारी आरटीपीएस का निरीक्षण कर प्रतिवेदन दें. सभी एसडीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के एक पीएचसी, एक स्कूल एवं एक आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण प्रत्येक माह करें तथा रिपोर्ट उपलब्ध करायें. इसके आलोक में कार्रवाई की जा सके. वहीं 24 अप्रैल को प्रमंडलीय आयुक्त, दरभंगा के पूसा में आगमन को लेकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण की जानकारी दी. बैठक में डीटीओ अरुण कुमार, एसडीओ सदर सुधीर कुमार सहित अन्य एसडीओ, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे.
बीडीओ को आरटीपीएस का निरीक्षण कर डीएम ने तलब किया रिपोर्ट
समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू ने आरटीपीएस कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए विभागीय पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये हैं. जिला पदाधिकारी ने एसडीएम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में आरटीपीएस का निरीक्षण करने का आदेश दिया है. साथ ही विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन भी तलब किया है. विगत 16 मार्च से […]
