मकान के मलबा में दबकर राजमिस्त्री की मौत

समस्तीपुर. जयनगर से पटना जा रहे राजमिस्त्री की मथुरापुर घाट के पास रास्ते में रविवार को एंबुलेंस में मौत हो गयी. बताया जाता है कि जयनगर में किसी मकान के मलबा गिरने से उसमें दबकर एक राजमिस्त्री बॉबी कुमार जख्मी हो गया था. जिसका इलाज दरभंगा में कराया गया. इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर […]

समस्तीपुर. जयनगर से पटना जा रहे राजमिस्त्री की मथुरापुर घाट के पास रास्ते में रविवार को एंबुलेंस में मौत हो गयी. बताया जाता है कि जयनगर में किसी मकान के मलबा गिरने से उसमें दबकर एक राजमिस्त्री बॉबी कुमार जख्मी हो गया था. जिसका इलाज दरभंगा में कराया गया. इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया. परिजन को जब मौत का एहसास हुआ तो उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. जिसे चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन ने बताया कि वह पड़ोसी देश नेपाल का रहनेवाला है. काम के सिलसिले में जयनगर में मजदूरी करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >