फरजी ओएसडी की सूची में थे कई झारखंड के आइएएस अधिकारी

विगत सितंबर 2014 से ही डीएम को गुमराह कर रहा था फरजी ओएसडी समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु को सूबे के पथ निर्माण विभाग के मंत्री का ओएसडी अभिषेक बनकर गुमराह करने वाले की सूची में सिर्फ बिहार ही नहीं झारखंड के भी कई आइएएस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी शामिल थे. पुलिस के गिरफ्त में […]

विगत सितंबर 2014 से ही डीएम को गुमराह कर रहा था फरजी ओएसडी समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु को सूबे के पथ निर्माण विभाग के मंत्री का ओएसडी अभिषेक बनकर गुमराह करने वाले की सूची में सिर्फ बिहार ही नहीं झारखंड के भी कई आइएएस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी शामिल थे. पुलिस के गिरफ्त में आये वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहारा गांव निवासी शशि भूषण सिंह के पास से बरामद हुए मोबाइल को पुलिस खंगालने में जुटी है. फिलवक्त उसके पास से दो मोबाइल संख्या क्रमश: 9534589530 व 9470226892 बरामद हुए हैं. पहला मोबाइल नंबर फरजी ओएसडी का है. जबकि दूसरा नंबर वैशाली जिला के जनदाहा स्थित महिसौर निवासी रत्नेश राय का है. उक्त फर्जी ओएसडी विगत सितंबर 2014 से ही डीएम एम. रामचंद्रुडु को फोन कर विभिन्न कायार्ें के लिए दिशा निर्देश दिया करता था. विगत मार्च माह में जब डीएम को उसके दिशा निर्देश पर शंका हुई तो उन्होंने खुद मंत्री से बात कर गुमराह करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. आदेश मिलते ही जिला गोपनीय प्रशाखा के ओएसडी सह वरीय उपसमाहर्ता मो. रिजवान अहमद ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >