समस्तीपुर. पीएम नरेंद्र मोदी की योजना को धरातल पर लाने के लिये दूरसंचार विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. नेशनल ऑप्टिकल फाइबर योजना में विभाग ने हर गांव को इस सुविधा से लैस किया जा रहा है. एटीडीएम सुमन कुमार झा ने बताया कि पीएम मोदी की योजना को मूर्त रूप देने के लिये जिले में सर्वे के काम पूरा करने के बाद अभियान चलाया जा रहा है. इसमें प्रथम चक्र में जिले के खानपुर मोहनपुर प्रखंड को काम पुरा किया जा चुका है. इसके बाद जिले के सभी प्रखंडों के सभी गांवों को इस सुविधा से लैस किया जायेगा. इससे लोगों को घर बैठे गंभीर से गंभीर बीमारी की जानकारी व इलाज देश विदेश में बैठे चिकित्सक से ब्रॉडबैंड के माध्यम से ऑनलाइन इलाज कराया जा सकता है. साथ ही किसी भी बीमारी का अलावा डिजिटल सुविधा से लैस योजना का लाभ आम लोगों को मिलेगा. साथ ही अलावा एक्सरे अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़ों शहरों में बैठे अच्छे चिकित्सक जैसे जांच की सुविधा लोगों को इस योजना के शुरू होते ही लाभ मिलने लगेगा. इससे समय की बचत के साथ साथ अत्याधुनिक सुविधा से गांव के लोग भी लैस हो जायेगा. इसके अलावा कोचिंग के छात्रों को ब्रॉडबैंड के माध्यम से हाइस्पीड सुविधा में मेडिकल इंजीनियरिंग जैेसे अन्य सुविधाएं डाउनलोड कर इसका लाभ ले सकेंगे. शिक्षकों को नये तकनीक की पढ़ाई की जानकारी इस योजना से मिलेगा. श्री झा ने बताया कि टेलीमेडिसिन की सुविधा भी आम लोगों को मिलेगी. बता दें ब्रॉडबैंड की सुविधा गांवों में नही होने से दिल्ली कोलकाता जैसे महानगरों में इलाज व सुविधा को लेकर लोगों को समय की बरबादी के अलावा पैसा का दुरुपयोग भी होता रहा है.
घर बैठे ही देश से बेहतर इलाज का मिलेगा लाभ
समस्तीपुर. पीएम नरेंद्र मोदी की योजना को धरातल पर लाने के लिये दूरसंचार विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. नेशनल ऑप्टिकल फाइबर योजना में विभाग ने हर गांव को इस सुविधा से लैस किया जा रहा है. एटीडीएम सुमन कुमार झा ने बताया कि पीएम मोदी की योजना को मूर्त रूप देने के लिये […]
