समान काम के लिए हो समान वेतन

फोटो संख्या : 6समस्तीपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों को वेतनमान एवं उनके लिए एक पारदर्शी सेवा शर्त नियमावली का निर्माण करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आयोजित संघर्ष कार्यक्रम के प्रथम चरण में चौथे व अंतिम दिन संघ के पदधारकों व शिक्षकों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. इसकी […]

फोटो संख्या : 6समस्तीपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों को वेतनमान एवं उनके लिए एक पारदर्शी सेवा शर्त नियमावली का निर्माण करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आयोजित संघर्ष कार्यक्रम के प्रथम चरण में चौथे व अंतिम दिन संघ के पदधारकों व शिक्षकों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए डा. बालो यादव ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन की मांग नियोजित शिक्षकों की जायज है. सरकार इस ओर पहल करते हुए नियोजित शिक्षकों की मांगों को अविलंब पूरा कर शैक्षणिक माहौल को बनाने में अपनी सहभागिता निभाये. संघर्षरत शिक्षकों ने शनिवार को यह भी संकल्प लिया कि मूल्यांकन और परीक्षा कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए भाग नहीं लिया जायेगा. मौके पर जिला सचिव वेदानंद झा, शाह जफर इमाम, वासुकीनाथ झा, संजय प्रसाद, कुशेश्वर पंडित, सुखेंद्र कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार दास, कुमारी उषा किरण, निलय कुमार, मनोज कुमार, हरिमोहन चौधरी, रामदयाल चौधरी, विश्वनाथ मिश्र, डा. रामदेव महतो, डा. प्रमोद कुमार झा, अब्दुल कलाम, डा. प्रभात कुमार, विनोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार झा, मो. कासीम, नीतीश कुमार, महेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षकों ने अपनी मांगों के प्रति एकजुटता के साथ प्रदर्शन किया. साथ ही 20 से 22 अप्रैल तक पटना में आयोजित विधानमंडल के समक्ष धरना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 21 अप्रैल को ही शिक्षकों का दल रवाना होने की भी सर्वसम्मति से बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >