पुरुष फैंसी फुटबॉल मैच समस्तीपुर के नाम

/रफोटो फारवार्ड ::::विद्यापतिनगर. स्थानीय मिर्जापुर गांव के विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर के खेल मैदान में चल रहे विद्यापति महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को विद्यापतिनगर मिर्जापुर एवं समस्तीपुर के पुरुष वर्ग का फैंसी मैच कराया गया़ इसमें समस्तीपुर ने मिर्जापुर को एक गोल से हरा दिया़ चल रहे टूर्नामेंट में दर्शकों के डिमांड पर […]

/रफोटो फारवार्ड ::::विद्यापतिनगर. स्थानीय मिर्जापुर गांव के विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर के खेल मैदान में चल रहे विद्यापति महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को विद्यापतिनगर मिर्जापुर एवं समस्तीपुर के पुरुष वर्ग का फैंसी मैच कराया गया़ इसमें समस्तीपुर ने मिर्जापुर को एक गोल से हरा दिया़ चल रहे टूर्नामेंट में दर्शकों के डिमांड पर फैंसी मैच के लिए रखा गया था़ लगातार छह दिनों तक महिला खिलाडि़यों के रोमांचकारी खेल देख चुके दर्शकों की मांग पर फैंसी मैच की मांग की गई थी़ इसको लेकर अच्छे खेल के लिए जिला में चर्चित पुरुष वर्ग की टीम समस्तीपुर व मिर्जापुर का चयन किया गया था़ दोनों ही टीम ने मनोरंजक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी. आयोजक सह मेजवान टीम मऊधनेशपुर मिर्जापुर अपने खेल से काफी संतुष्ट थे़ रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाना है़ इसमें मुकाबला सीवान एवं नरकटियागंज की महिला टीम के बीच है़ इस मैच को लेकर व्यवसायी, स्थानीय लोग व प्रतिनिधियों ने पूर्व से ही पुरस्कारों की घोषणा कर चुके हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >