पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय ने कहा है कि आसमान में हल्के बादल तैरते नजर आयेंगे. सतही हवा सामान्य से तेज गति से चलने की उम्मीद है. हालांकि आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा. हवा की औसत रफ्तार 6 से 20 किलो मीटर प्रति घंटे की होगी. इसमें पुरवा व पछुआ दोनों हवाएं चलेगी. सुबह को सापेक्ष आर्द्रता 30 से 50 प्रतिशत तक होगी. दोपहर में यह घट कर 15 से 25 प्रतिशत के करीब पहुंच जायेगा. अप्रैल महीने के असमय वर्षा से गेहूं उत्पादकों को नुकसान न हो इसके लिए तैयार फसल की कटनी और दौनी साथ करने का सुझाव दिया है. सब्जी उत्पादक किसानों मेें वर्षा से खुशी दिख रही है. पूर्वानुमान की अवधि 21 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 24 से 28 व अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. ओल की बोआई के लिए मौसम अनुकूल बताया है. खीरा में चूर्णिक नामक फफूंदी से बचाव के लिए केराथेन नामक दवा की छिड़काव अनुशंसित मात्रा में करने का सुझाव दिया है. दुधारु पशुओं को ध्यान में रख कर उसे तेज धूप से बचाने की हिदायत दी है. साथ ही उसके नियमित खान पान को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है.
सामान्य से तेज होगी सतही हवा की रफ्तार
पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय ने कहा है कि आसमान में हल्के बादल तैरते नजर आयेंगे. सतही हवा सामान्य से तेज गति से चलने की उम्मीद है. हालांकि आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा. हवा की औसत रफ्तार 6 से 20 किलो मीटर प्रति घंटे की होगी. […]
