/रफोटो संख्या : 7समस्तीपुर. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा. बहादुरपुर स्थित बीआरसी पर शिक्षक धरना पर बैठे रहे. शिक्षकों की मांग के समर्थन में बीआरसी पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमरिन सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा ले रही है. गरीब, दलित व अभिवंचित समूह के बच्चों को शिक्षित करने वाले शिक्षकों की मांग जायज है. सरकार इनकी मांगें पूरी करें अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता इनके समर्थन में सड़क पर उतरेगी. प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार झा, हेमंत कुमार मिश्र, विजय कुमार चौधरी आदि ने भी इन्हें समर्थन देने का वादा किया. इधर, शिक्षकों ने हरिमोहन चौधरी की अध्यक्षता में सभा की. जिसे शंभु कुमार सुमन, राज कुमार, अरुण कुमार यादव, मनोरंजन कंठ, राजेश कुमार, शिवनाथ चौधरी, चंद्रशेखर प्रसाद, अजीत कुमार, अमित कुमार, श्रवण कुमार, राजेश कुमार मंडल, कुमारी अंजुमणि, अर्पणा कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, अमरेंद्र कुमार, वीणा कुमारी, रंजना कुमारी, कविता कुमारी, रेखा कुमारी, श्वेता गुप्ता, गीता कुमारी, किरण कुमारी, राजीव रंजन आदि ने संबोधित करते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया.
शिक्षकों के समर्थन में उतरे भाजपा नेता
/रफोटो संख्या : 7समस्तीपुर. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा. बहादुरपुर स्थित बीआरसी पर शिक्षक धरना पर बैठे रहे. शिक्षकों की मांग के समर्थन में बीआरसी पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमरिन सिंह ने कहा कि सरकार […]
