मौसम पूर्वानुमान : अब दोरस हवा चलने की संभावना

समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अब उत्तर बिहार के इलाकों में आसमान में हल्के बादल तैरते नजर आयेंगे. लेकिन वर्षा की दूर दूर तक संभावना नजर नहीं आ रही है. पूर्वानुमान की अवधि में पुरवा व पछुआ दोनों हवा चल सकती है. […]

समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अब उत्तर बिहार के इलाकों में आसमान में हल्के बादल तैरते नजर आयेंगे. लेकिन वर्षा की दूर दूर तक संभावना नजर नहीं आ रही है. पूर्वानुमान की अवधि में पुरवा व पछुआ दोनों हवा चल सकती है. इसकी रफ्तार औसतन 6 से 20 किलो मीटर प्रति घंटा के बीच रहेगा. वैसे सतही हवा सामान्य से तेज चलेगी.

आगामी 21 अप्रैल तक के लिए जारी किये गये पूर्वानुमान में मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय ने कहा है कि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने तैयार गेहूं, अरहर व मक्का फसल की कटनी व दौनी के साथ दाने को सूखाने का कार्य साथ साथ करते चलने की सलाह दी है.

दुधारु पशुओं को छायादार स्थान पर रखने को कहा है. उसके खान पान पर विशेष नजर रखने का सुझाव पशु चिकित्सकों ने दिया है. दुधारु पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण कराने की सलाह पशुपालकों को दी है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >