फोटो संख्या : 9मोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव स्थित मुसहरी टोल में बुधवार की रात हुई अगलगी की घटना में सात घर जल गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य के संपत्ति नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटी अगलगी के कारण की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी आग की लपट से विष्णु सदा, लालबाबू सदा, राजकुमार सदा, संजय सदा, मंजय सदा, प्रमोद संदा,तथा जेठ सदा के घर बूरी तरह से जल गये़ इन घरों में रखें अनाज, कपड़े, मोबाइल तथा दस हजार नकदी रुपये भी जल गये़ इन घरों में बंधी तीन बकरियां भी आग में झुलसकर मर गयी आग लगने के बाद इसी तत्काल सूचना मनोज दास तथा माकपा नेता मनोज कुमार सुनील ने थानाध्यक्ष असगर इमाम तथा दमकल कर्मियों को दी दमकल के घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व सारे घर जलकर राख हो गये थे. विष्णु सदा व सोमरीया देवी ने अपनी पुत्री मीना की शादी आगामी जून महीने में तय कर रखें थे़ इन दोनांे के अरमान भी घरो में आग लगने के कारण खाक हो गये इसे लेकर दोनो का हाल रो-रोकर बुरा है सभी पीडि़त परिवार मजदूरी के द्वारा जीवन यापन करते है गुरूवार की सुबह मुखिया पार्वती देवी व अंचलकर्मी के द्वारा क्षति के आकलन किये गये और इसकी रिपोर्ट सीओ को दी गयी भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह, मालती देवी, राजा प्रीतम के द्वारा पीडि़त परिवारों के मध्य चूड़ा, चीनी, कपड़े, साबून आदि वितरित किये गये. इस घटना के बाबत सीओ संजीव रंजन ने जानकारी दी की पीडि़त परिवारों को सरकारी नियमानुसार 4200 रुपये अनुग्रह राशि की सहायता प्रदान की जायेगी.
अगलगी में सात घर जले, हजारों की संपत्ति खाक
फोटो संख्या : 9मोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव स्थित मुसहरी टोल में बुधवार की रात हुई अगलगी की घटना में सात घर जल गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य के संपत्ति नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटी अगलगी के कारण की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी आग की लपट से […]
