विभूतिपुर. प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, कचहरी सचिवों की बैठक हुई. इसमें उनके द्वारा किये विगत चार वर्षों में किये गये कार्यों का जायजा लिया. साथ लंबित व निष्पादित मामलों की भी जानकारी ली. बीडीओ ने अपने अपने पंचायतों में सरपंच, पंच का रिक्त पदों की संख्या, अपने अपने बैंकों का खाता नंबर, किये गये वित्तीय खर्च का लेखा जोखा का रिपोर्ट देने का निर्देश दो दिनों के अंदर दिया. उन्होंने निजी भवनों से हटाकर पंचायत स्थित किसी भी सरकारी भवन में ग्राम कचहरी कार्यालय को शिफ्ट करने का निर्देश दिया. सरपंच को मतदाता सूची में नाम जोड़ने वाले व्यक्ति क ो जन्म प्रमाण पत्र का सत्यता प्रमाण पत्र देने का अधिकार को बताया. इसके साथ ही कई अन्य जानकारियां भी दी गयी. मौके पर चंद्रभूषण, सरिता कुमारी, रामचंद्र शरण आजाद, शत्रुध्न रजक आदि मौजूद थे.
चार वर्षो के कार्यो का लिया गया जायजा
विभूतिपुर. प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, कचहरी सचिवों की बैठक हुई. इसमें उनके द्वारा किये विगत चार वर्षों में किये गये कार्यों का जायजा लिया. साथ लंबित व निष्पादित मामलों की भी जानकारी ली. बीडीओ ने अपने अपने पंचायतों में […]
