किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

हसनपुर. थाना क्षेत्र के विरपुर गांव की महिला ने थाना में आवेदन देकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना में आवेदन देने वाली महिला ने बताया कि उसके मायके अंगारघाट के जागेश्वर राय का पुत्र मनीष कुमार उसकी […]

हसनपुर. थाना क्षेत्र के विरपुर गांव की महिला ने थाना में आवेदन देकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना में आवेदन देने वाली महिला ने बताया कि उसके मायके अंगारघाट के जागेश्वर राय का पुत्र मनीष कुमार उसकी पुत्री को अपहरण कर लिया है. उसने आवेदन में बताया कि वह बराबर उसके यहां आता था लेकिन रिश्तेदार समझ कर वे लोग इसे हल्के में लेते थे. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. लड़की की बरामदगी व अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. सात बेटिकट यात्री धराये: दूसरी ओर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर से बस आयी चेकिंग टीम के द्वारा चेंकिग चलाया गया. चेकिंग दल ने गाड़ी संख्या 55533, व 55567 में चेकिंग चलाकर सात बेटिकट यात्री व सात अनबुक लगैज समान को पकड़ा गया. मौके पर समस्तीपुर से आये चेकिंग दल के अलावे आरपीएफ प्रभारी आर एन मिश्रा मौजूद थे. वही दूसरी और वाणिज्य अधीक्षक पीके विश्वास ने बताया कि अन्य दिनांे की अपेक्षा आज काफी अधिक टिकट कटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >