दलसिंहसराय. अनुमंडल कोर्ट के अधिवक्ता लिपिक संजय कुमार राय से उनके फोन पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर संबंधित लिपिक ने थाने की पुलिस का लिखित सूचना दी है. इसमें कहा गया है कि उनके मोबाइल पर 14 अप्रैल 15 को फोन कर किसी ने उसने दो लाख रुपये समस्तीपुर पहुंचाने अन्यथा उन्हें गोली मार देने व उनके बच्चों को अगवा कर लेने की धमकी दी है. पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गयी है. गौरतलब है कि धमकी मिलने के बाद से अधिवक्ता लिपिक श्री राय भयभीत हैं. उन्होंने पुलिस से अविलंब कार्रवाई करने की उम्मीद जतायी है. सरायरंजन : थाना क्षेत्र के तिसवारा गांव निवासी बहुजन सहनी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. फिरौती के लिए अपहरण के मामले में यह आरोपित था. पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी कोर्ट से निर्गत अजमानती वारंट के आधार पर की गयी है. वह वर्षों से फरार चल रहा था.
अधिवक्ता लिपिक से फोन पर मांगी दो लाख की रंगदारी
दलसिंहसराय. अनुमंडल कोर्ट के अधिवक्ता लिपिक संजय कुमार राय से उनके फोन पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर संबंधित लिपिक ने थाने की पुलिस का लिखित सूचना दी है. इसमें कहा गया है कि उनके मोबाइल पर 14 अप्रैल 15 को फोन कर किसी ने उसने […]
