सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

हांसा के निकट बोलेरो की ठोकर से घायल हुआ था युवकइलाज के लिए पटना ले जा रहे थे परिजनप्रतिनिधि, वारिसनगरथाना क्षेत्र के समस्तीपुर इलमासनगर पथ पर पर हांसा में सोमवार की देर संध्या हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार हांसा चौक पर का सतू विक्र ेता ग्रामीण […]

हांसा के निकट बोलेरो की ठोकर से घायल हुआ था युवकइलाज के लिए पटना ले जा रहे थे परिजनप्रतिनिधि, वारिसनगरथाना क्षेत्र के समस्तीपुर इलमासनगर पथ पर पर हांसा में सोमवार की देर संध्या हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार हांसा चौक पर का सतू विक्र ेता ग्रामीण अपनी दुकान बंद कर मनोज कुमार पूर्वे अपने घर वापस जा रहा था. समस्तीपुर से इलमासनगर जा रही एक बोलेरो ने उसे धक्का मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने गंभीरावस्था में उसे समस्तीपुर स्थित आरआर झा के यहां भरती कराया. जहां से उसे पटना रेफर किया गया. पटना ले जाने के क्र म में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. उसका शव पहुंचते ही पिता मेघू पूर्वे व पत्नी रीता देवी पर तो मानो वज्रपात हो गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज ने तत्क्षण पारिवारिक लाभ योजना का 20000 रुपये पीडि़त परिवार को प्रदान करते हुए सांत्वना दी. भाजपा के स्थानीय जिला नेता विजय कुमार सिंह ने प्रशासन से हांसा के इस तीखे मोड़ पर बराबर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्पीड ब्रेकर की मांग की है. बिथान : थाना क्षेत्र के खुटौना बटरडीआ गांव में मारपीट की घटना में घायल कपलेश्वर यादव का इलाज पीएचसी में जारी है. उसने पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही मनोज यादव, लक्ष्मी यादव को आरोपित किया है. पुलिस घटना का कारण भूमि से संबंधित विवाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >