हसनपुर : प्रखंड के उच्च विद्यालय हसनपुर के प्रांगण में जेपीपी स्पोर्ट्स के बैनर तले आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हसनपुर बाजार व अंगारघाट के बीच के खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंगारघाट टीम दस विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी. जवाब में खेलने उतरी हसनपुर बाजार की टीम चार विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
पुरस्कार वितरण समाजसेवी सह भाजपा नेता अजरुन प्रसाद यादव ने किया. पुरस्कार वितरण करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि वे इसी तरह क्षेत्र के युवाओं के विकास के लिए आयोजन कराते रहें वे सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि अंगारघाट की टीम जिले की टीम है.
यहां के युवा जितना विकास करेंगे उससे जिला का नाम रोशन होगा तो उससे उनको काफी खुशी मिलेगी. इसके लिए उन्होंने विजेता टीम व उपविजेता टीम को निजी कोष से दस हजार व पांच हजार रुपये देते हुए खेल का सामान खरीदने की नसीहत दी. मैन ऑफ द मैच का खिताब बबलू कुमार को दिया गया.
विजेता व उपविजेता टीम को भी कप प्रदान किया गया. मौके पर मनोज महतो, सोहन कुमार गुप्ता, बलवीर पासवान, सोनू कुमार, मुन्ना कुमार, सतो यादव, गणोश कुमार, अमित कुमार, आजाद नद्दाफ, पांडव कुमार, संजय कुमार, बंटी कुमार, विक्की कुमार, संजय पोद्दार आदि मौजूद थे.
तीन गोल दाग कर सीवान पहुंचा सेमीफाइनल में
विद्यापतिनगर : महिला फूटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सीवान ने मुजफ्फरपुर महिला टीम को तीन गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया़ टूर्नामेंट विद्यापति प्लस टू विद्यालय के मैदान में खेला जा रहा है़ खेल प्रारंभ होने के पहले हाफ में सीवान ने एक गोल कर मुजफ्फरपुर पर अपना दबदबा बनाये रखा़
फलस्वरुप दूसरे हाफ में उत्साह से भरी सीवान टीम के गोल दागने का सिलसिला जारी रहा़ दूसरे हाफ में दो गोल और जोड़कर सीवान ने कुल तीन शून्य से मुजफ्फरपुर महिला टीम को पराजित कर दिया़ इसी के साथ सीवान की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी है़ मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाना है़ मुकाबला रविवार को जीती टीम बेतिया व सीवान के बीच होगा़
