शादी का प्रलोभन देकर छात्र का चार वर्षो तक किया यौन शोषण

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के चारों गांव में एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा चार वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिक्षक द्वारा अन्यत्र शादी फाइनल करने पर पीड़िता ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित छात्र बताना है कि 2011 में मैट्रिक […]

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के चारों गांव में एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा चार वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिक्षक द्वारा अन्यत्र शादी फाइनल करने पर पीड़िता ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित छात्र बताना है कि 2011 में मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद परिवार के लोगों ने खानपुर थाना के कानू विशनपुर निवासी रामप्रीत महतो के पुत्र गोपाल सिंह को उसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा था.
ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसने छात्र को शादी का लालच देकर शारीरिक संबंध बना लिया. छात्र भी शादी के झांसे में आ गयी. इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. इधर लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी नौकरी रेलवे में लग जाने के बाद भी बराबर घर आते रहा व शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता का कहना है कि शादी करने के लिए जब जब उसे कहा जाता तो वह 2015 में शादी करने की बातें कह कर टाल जाता था. इस वर्ष भी वह होली के अवसर पर दो दिनों तक उसके घर पर रूककर शारीरिक संबंध बनाये.
इसके बाद जब पीड़िता के पिताजी उसके घर पर शादी की बात करने गये तो उनके परिजनों ने भी शादी का आश्वासन दिया. इधर उसकी शादी बहेरी गांव के विजय कुमार की पुत्री संग 30 अप्रैल को निश्चित होने की सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता जब वहां गये तो गोपाल के पिता ने शादी से इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़की का मेडिकल व 164 का बयान कराने सोमवार को समस्तीपुर ले गये हैं. पुलिस का कहना है कि छात्र का बयान दर्ज कराये जाने के बाद कोर्ट के आदेश का पालन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >