गांधी मैदान में जुटेगा कार्यकर्ताओं का हुजूम : राजीव

फोटो : 18प्रतिनिधि, समस्तीपुर भाजपा नेता राजीव रंजन ने कहा है कि मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता समागम में कार्यकर्ताओं का हुजूम जमा होगा जो आने वाले चुनाव में नीतीश सरकार से जनता को निजात दिलायेंगे. सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि समागम में समस्तीपुर […]

फोटो : 18प्रतिनिधि, समस्तीपुर भाजपा नेता राजीव रंजन ने कहा है कि मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता समागम में कार्यकर्ताओं का हुजूम जमा होगा जो आने वाले चुनाव में नीतीश सरकार से जनता को निजात दिलायेंगे. सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि समागम में समस्तीपुर जिले से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी. प्रत्येक पंचायत से लोग इसमें हिस्सा ले इसके लिये उन्होंने विभूतिपुर प्रखंड में 110 और सरायरंजन प्रखंड से 50 गाडि़यों की व्यवस्था की है. जो मंडल अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण महतो और उपप्रमुख सीताराम राय के नेतृत्व में गांधी मैदान के लिये कूच करेगी. उन्होंने बताया कि समागम में जाने वाले लोगों के रहने खाने की व्यवस्था भी की गयी है. उन्होंने कहा कि समागम अभूतपूर्व होगा. इस अवसर पर भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयकृष्ण झा, सीताराम राय, सत्यनारायण महतो, दीपक सिंह, राकेश कुशवाहा समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >