मोहिउद्दीननगर. बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद व सचिव केदारनाथ पांडेय द्वारा आंदोलन की घोषणा करने के बाद संघ के इकाइयों में हलचल दिखाई देने लगी है़ इसी संदर्भ में संघ के प्रखंड इकाई द्वारा सोमवार को आंदोलन को सफलीभूत करने के लिए बैठक आयोजित की गयी है़ यह बैठक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहिउद्दीननगर के परिसर में प्रधानाध्यापिका उषा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को होगी़ इसके लिए सचिव मुकेश कुमार मृदुल ने इस आशय का एक पत्र विद्यालय इकाई के अध्यक्ष व सचिव के लिए निर्गत करते हुए क्षेत्र के छह उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालयों के कर्मियों से बैठक में उपस्थित होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करने की योजना बनाने को कहा है़ पत्र की प्राप्ति के साथ ही विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों के साथ-साथ वेतनमान वाले शिक्षकों में भी एक नयी स्फूर्ति देखी जा रही है़ इन सबों के जोश को देखकर लगता है कि इस बार इनकी लड़ाई सरकार से आर पार की होगी़ गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षकों के द्वारा आगामी 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन 20 से 22 अप्रैल तक विधानसभा का घेराव व एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल किये जायेंगे. बैठक को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सचिव संजय कुमार, नरेश ठाकुर, धीरज कुमार आदि काफी तत्परता दिखा रहे हैं.
आंदोलन की घोषणा के बाद माध्यमिक शिक्षकों में हलचल
मोहिउद्दीननगर. बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद व सचिव केदारनाथ पांडेय द्वारा आंदोलन की घोषणा करने के बाद संघ के इकाइयों में हलचल दिखाई देने लगी है़ इसी संदर्भ में संघ के प्रखंड इकाई द्वारा सोमवार को आंदोलन को सफलीभूत करने के लिए बैठक आयोजित की गयी है़ यह बैठक उच्चतर माध्यमिक […]
