शादी का प्रलोभन देकर किया शोषणपीडि़ता ने दर्ज करायी प्राथमिकी, शिक्षक फरारप्रतिनिधि, वारिसनगर थाना क्षेत्र के चारों गांव में एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा चार वषार्ें तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिक्षक द्वारा अन्यत्र शादी फाइनल करने पर पीडि़ता ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़त छात्रा बताना है कि 2011 में मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद परिवार के लोगों ने खानपुर थाना के कानू विशनपुर निवासी रामप्रीत महतो के पुत्र गोपाल सिंह को उसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा था. ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसने छात्रा को शादी का लालच देकर शारीरिक संबंध बना लिया. छात्रा भी शादी के झांसे में आ गयी. इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. इधर लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी नौकरी रेलवे में लग जाने के बाद भी बराबर घर आते रहा व शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीडि़ता का कहना है कि शादी करने के लिए जब जब उसे कहा जाता तो वह 2015 में शादी करने की बातें कह कर टाल जाता था. इस वर्ष भी वह होली के अवसर पर दो दिनों तक उसके घर पर रूककर शारीरिक संबंध बनाये. इसके बाद जब पीडि़ता के पिताजी उसके घर पर शादी की बात करने गये तो उनके परिजनों ने भी शादी का आश्वासन दिया. इधर उसकी शादी बहेरी गांव के विजय कुमार की पुत्री संग 30 अप्रैल को निश्चित होने की सूचना मिलने पर पीडि़ता के पिता जब वहां गये तो गोपाल के पिता ने शादी से इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़की का मेडिकल व 164 का बयान कराने सोमवार को समस्तीपुर ले गये हैं. पुलिस का कहना है कि छात्रा का बयान दर्ज कराये जाने के बाद कोर्ट के आदेश का पालन किया जायेगा.
छात्रा के साथ चार वषार्ें तक किया यौन शोषण
शादी का प्रलोभन देकर किया शोषणपीडि़ता ने दर्ज करायी प्राथमिकी, शिक्षक फरारप्रतिनिधि, वारिसनगर थाना क्षेत्र के चारों गांव में एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा चार वषार्ें तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिक्षक द्वारा अन्यत्र शादी फाइनल करने पर पीडि़ता ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. […]
