स्कूल में झूल रहा था ताला ग्रामीणों ने खोला शिकायतों का पिटारा बीडीओ ने मांगा शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्रतिनिधि, हसनपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सपरी के शिक्षक अपनी जिम्मेदारी के प्रति चौकस नहीं हैं. इस बात का खुलासा मंगलवार को बीडीओ प्रेम कुमार यादव के द्वारा स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान हुआ. जानकारी के अनुसार जब बीडीओ स्कूल पर पहुंचे तो उस वक्त वहां ताला झूल रहा था. आसपास से पूछने पर पता चला कि विद्यालय के किसी शिक्षक ने विद्यालय आने की जहमत नहीं उठायी. इसके कारण स्कूल तक आने वाले बच्चे वापस अपने घरों को लौट गये. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करायी कि इस स्कूल में मध्याह्न भोजन अक्सर बंद रहता है. इसके कारण बच्चों को दोपहर का भोजन घर पर ही करना पड़ता है. ऐसे में बच्चे मध्याह्न के बाद घर से वापस नहीं लौट पाते हैं. इससे उनकी शिक्षा का कबाड़ा निकल रहा है. इसके विपरीत बच्चों के वापस विद्यालय नहीं लौटने से शिक्षकों की चांदी कट जाती है. बीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायत और विद्यालय में झूल रहे तालों को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगे जाने की जानकारी दी है. साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारी को इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन स्थगित करने को भी कहा है. इसके साथ ही इस स्कूल के एचएम से मध्याह्न भोजन बंद रहने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. बीडीओ ने साफ लहजे में कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले शिक्षकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सपरी स्कूल के सभी शिक्षक
स्कूल में झूल रहा था ताला ग्रामीणों ने खोला शिकायतों का पिटारा बीडीओ ने मांगा शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्रतिनिधि, हसनपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सपरी के शिक्षक अपनी जिम्मेदारी के प्रति चौकस नहीं हैं. इस बात का खुलासा मंगलवार को बीडीओ प्रेम कुमार यादव के द्वारा स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान हुआ. जानकारी […]
