राजा भागीरथ का प्रयास अविस्मरणीय

शिवाजीनगर. प्रखंड के बथनाहा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् देवी भगवत् कथा मंे पंडित अनिल शास्त्री ने कहा कि गंगा के आने से ही उनके पितरों को मुक्ति मिल पायी थी. गंगा को पृथ्वी पर अवतरित करने में सूर्यवंशी राजा भागीरथ का प्रयास अविस्मरणीय है . उन्होंने कहा कि हर मनुष्य […]

शिवाजीनगर. प्रखंड के बथनाहा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् देवी भगवत् कथा मंे पंडित अनिल शास्त्री ने कहा कि गंगा के आने से ही उनके पितरों को मुक्ति मिल पायी थी. गंगा को पृथ्वी पर अवतरित करने में सूर्यवंशी राजा भागीरथ का प्रयास अविस्मरणीय है . उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को महिला का सम्मान करना चाहिये. उन्होंने देवी के कई रूपांे के बारे में विस्तृत रूप से श्रद्धालुओं को जानकारी दी. श्रीमद् देवी भागवत प्रवचन करवाने से मुक्ति के सभी द्वार खुल जाते हैं. मौके पर शिव कुमार झा, राम पुकार झा, शारदा नंद झा, संतोष कुमार झा, संजीव कुमार झा, अनिल झा, बौआ झा, सितंबर झा आदि मौजूद थे. हसनपुर : प्रखंड के सकड़पुरा रामजानकी ठाकुरबाड़ी में चल रहे राम कथा सुनने को काफी संख्या मे श्रद्घालुओं की टोली पहंुच रही है. अयोध्या से आये प्रवचनकर्ता पंडित मधुसुदानाचार्य ने बताया कि राम पुरुषों मंे उत्तम थे, इसलिए उनका नाम पुरुषोत्तम पड़ा. इनसे सीख लेते हुए इस कलयुग के लोगों को भी पुरुषार्थ की भावना अपनानी चाहिये. जिससे उनको राम भक्त कहलाने का अधिकार मिले. मौके पर महंत देवेन्द्र दास, महेश्वर झा, मुखिया जयप्रकाश राय, शंकरानंद झा, पवन किशोर राय, दीपक राय, नागमणि भारद्वाज, गंगोत्री राय, विमलेन्द्र राय, धर्मवीर राय, राम कुमार दास, कौशलानंद झा, बमबम राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >