36 चौकीदारों व दफादारों की सेवा संपुष्ट, ACP और MACP का मिला वित्तीय लाभ

समस्तीपुर जिले के 36 चौकीदारों और दफादारों के लिए अच्छी खबर है. उनकी सेवाओं को संपुष्ट कर दिया गया है और उन्हें ACP/MACP का वित्तीय लाभ भी मिलेगा. इसमें तीन चौकीदारों को मरणोपरांत लाभ स्वीकृत किया गया है.

Chokidar Dafadar: समस्तीपुर जिले के चौकीदारों और दफादारों के लिए राहत भरी खबर है. स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा के आधार पर जिले के 36 चौकीदारों और दफादारों की सेवा संपुष्ट (Service Confirmation) कर दी गई है. इसके साथ ही इन सभी कर्मियों को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) और मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) का वित्तीय लाभ भी प्रदान किया गया है.

3 चौकीदारों को मिला मरणोपरांत लाभ

विशेष बात यह है कि इस सूची में शामिल तीन चौकीदारों को यह वित्तीय लाभ मरणोपरांत (मरने के बाद) स्वीकृत किया गया है. इनमें कल्याणपुर अंचल के स्वर्गीय रामचंद्र यादव, स्वर्गीय नंदु दास तथा समस्तीपुर अंचल की स्वर्गीय लालो देवी शामिल हैं. उनके आश्रितों को इस बकाए लाभ का भुगतान किया जाएगा.

इन अंचलों के कर्मियों को मिला सेवा संपुष्टि का लाभ

सेवा संपुष्ट होने और ACP/MACP का लाभ पाने वाले कर्मियों में जिले के विभिन्न अंचलों के चौकीदार व दफादार शामिल हैं:

  • कल्याणपुर अंचल: महेश्वर दास, विन्देल राम, मनोज पासवान, भुवनेश्वर पासवान, महेंद्र दास.
  • समस्तीपुर अंचल: रामप्रीत पासवान, रामविलास पासवान, बालेश्वर पासवान, राजेश दास, गोती पासवान.
  • मोरवा अंचल: विनय कुमार पासवान, भोला पासवान, जगदीश पासवान.
  • बिथान अंचल: अरविंद पासवान, मो. एजाजुल हक, इंद्रदेव मुखिया, सीताराम पासवान, कमरूल साफी, अशोक कुमार पोद्दार.
  • विद्यापतिनगर अंचल: दिलीप पासवान, देव लाल राय, दफादार मुरारी कांत झा, बालदेव महतो, गनौर पासवान, परमेश्वर पासवान, प्रभु पासवान, राजो पासवान.
  • दलसिंहसराय अंचल: तेज नारायण साह, राममिलन पासवान, श्री पासवान, राजेंद्र पासवान.
  • अन्य अंचल: हसनपुर अंचल से राम शोभित तांती और वारिसनगर अंचल से राम सेवक पासवान.

भुगतान के लिए जिला लेखा पदाधिकारी से सत्यापन अनिवार्य

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, यदि स्क्रीनिंग कमेटी की स्वीकृति पर नियंत्री पदाधिकारी या निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को कोई आपत्ति होती है, तो वे तुरंत सक्षम पदाधिकारी को सूचित कर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे. निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी ACP के तहत वेतन का निर्धारण करेंगे. जिला लेखा पदाधिकारी (District Accounts Officer) से सेवा सत्यापन (Service Verification) कराए जाने के बाद ही वित्तीय लाभों का अंतिम भुगतान किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >