पंचायतों में गठित होगी पीस कमेटी

फोटो संख्या : 29 फोटो कैप्सन : शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीमोहिउद्दीनगर. स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को सीओ संजीव रंजन की अध्यक्षता व संचालन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में होली पर्व के अवसर पर जगह-जगह कुछ असामाजिक तत्व नाशापान कर हुड़दंग मचाते हंै जिससे शांति व्यवस्था भंग […]

फोटो संख्या : 29 फोटो कैप्सन : शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीमोहिउद्दीनगर. स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को सीओ संजीव रंजन की अध्यक्षता व संचालन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में होली पर्व के अवसर पर जगह-जगह कुछ असामाजिक तत्व नाशापान कर हुड़दंग मचाते हंै जिससे शांति व्यवस्था भंग होती है व विधि व्यवस्था की उत्पन्न होती है. इसके मद्देनजर प्रखंडाधीन सभी पंचायतों में पीस कमेटी गठन करने के निर्णय हुआ. आगामी 1 मार्च को सभी जनप्रतिनिधियों अपने-अपने पंचायतों में बैठक कर उसकी रिपोर्ट थानाध्यक्ष, सीओ व बीडीओ को देने की बात की गई. अवैध शराब संचालित करनेवालों दुकानों को प्रतिबंधित करने, पीएचसी में चिकित्सकों की नियमित होली ड्यूटी करने व होली में पुलिस गश्ती करने की भी बात वक्ताओं ने की. इसके साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द के रूप में होली मनाने के निर्णय भी लिये गये. शांति समिति के बैठक में होलीमय बैठक आयोजित की गयी. उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सदस्यों, अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाये. नये थानाध्यक्ष असगर इमाम ने शायर की भूमिका में उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन किये. मौके पर बीडीओ बबलू कुमार, बीइओ शमशाद अहमद, डॉ साधु शरण, एसआइ ब्रजकिशोर प्रसाद, एएसआइ अशोक सिंह, एचएम ब्रजभूषण कुशवाहा, आनंद किशोर सिंह, अनंत कुमार कुशवाहा, विनोद सिंह, अनंत सिंह, मो. मुफीद, ओमैर अहमद, भारतेन्दु सिंह, दिनेश राय, जामुन राय, विद्यासागर चौधरी, प्रदीप चौघरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >