तीन मामलों में आरोपित था मृतकअपराधियों की गिरफ्तारी के लिये हुई छापेमारीसमस्तीपुर कार्यालय. शिवेश पांडेय की हत्या के मामले में बुधवार को उसके साला प्रशांत कुमार उर्फ मिंटू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें गणेश पांडेय, मनोज पांडेय, ललन पांडेय, अजय पांडेय, मिठू पांडेयऔर नवीन पांडेय को आरोपित किया गया है. वहीं घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने मंगलवार की रात मुफस्सिल व अंगारघाट थाना क्षेत्र में कईर् स्थानों पर छापेमारी की. लेकिन पुलिस को खास सफलता नहीं मिली. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर, पुलिस सूत्रों का बताना है कि मृतक शिवेश पांडेय पर भी कई मामले दर्ज थे. इनमें मुफस्सिल थाना कांड संख्या 123/14 और 124/14 और अंगारघाट थाना में दर्ज कांड संख्या 101/14 है. ये मामले रुपयों के लेनदेन और फायरिंग से संबंधित है. पुलिस इन मामलों से भी हत्या के तार के जुड़े होने की आशंका जता रही है. वैसे पुलिस सूत्रों की मानें तो शिवेश का कई लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.
शिवेश हत्याकांड : छह पर दर्ज हुई प्राथमिकी
तीन मामलों में आरोपित था मृतकअपराधियों की गिरफ्तारी के लिये हुई छापेमारीसमस्तीपुर कार्यालय. शिवेश पांडेय की हत्या के मामले में बुधवार को उसके साला प्रशांत कुमार उर्फ मिंटू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें गणेश पांडेय, मनोज पांडेय, ललन पांडेय, अजय पांडेय, मिठू पांडेयऔर नवीन पांडेय को आरोपित किया गया है. वहीं […]
