अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

फोटो संख्या : 24शाहपुर पटोरी. प्रखंड के 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों के एमडीएम रसोइयों ने अपने हड़ताल के तीसरे दिन अनुमंडल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. एमडीएम रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्यालयों में बुधवार को तीसरे दिन भी भोजन नहीं बन सका. रसोइयों द्वारा अपनी पारिश्रमिक को बढ़ाने की मांग को […]

फोटो संख्या : 24शाहपुर पटोरी. प्रखंड के 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों के एमडीएम रसोइयों ने अपने हड़ताल के तीसरे दिन अनुमंडल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. एमडीएम रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्यालयों में बुधवार को तीसरे दिन भी भोजन नहीं बन सका. रसोइयों द्वारा अपनी पारिश्रमिक को बढ़ाने की मांग को लेकर यह आंदोलन सोमवार से प्रारंभ किया गया. उनकी मांग है कि पारिश्रमिक 1000 से बढ़ाकर 5000 रुपये करने व अन्य सरकारी सुविधा प्रदान किया जाना. उनका कहना था कि उनसे लगभग सात घंटे तक काम लिया जाता है किन्तु उन्हें काफी कम राशि पारिश्रमिक के रूप में दी जाती है. इस क्रम में हड़ताली रसोइयों ने अपना ज्ञापन एसडीओ अनिल कुमार को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >