फोटो संख्या : 8स्वाइन फ्लू से बचाव को ले पूर्व तैयारियों पर चर्चादलसिंहसराय. अनुमंडल रोगी कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को अस्पताल कक्ष में हुई. अध्यक्षता एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने की. इसमें स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर पूर्व तैयारियों पर चर्चा हुई. साथ ही इसको लेकर जांच की सुविधा व दवा की उपलब्धता के लिए सिविल सर्जन स्तर से मांग किये जाने का निर्णय लिया गया. वहीं भवन निर्माण विभाग से जच्चा-बच्चा वार्ड में टाइल्स की व्यवस्था, दीवालों की मरम्मती व रंगाई पुताई, जांच लैब में इनक्यूबेटर व सेंट्रीफ्यूज मशीन लगाने, विद्युत वायरिंग व एलइडी बल्ब लगाने समेत कई अन्य निर्णय लिये गये. बैठक में डीएसपी पंकज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण प्रसाद, नपं मुख्य पार्षद सुशील सुरेका, डीएस डॉ ललिता सिंह, डॉ टी. पंडित, मैनेजर चंदन कुमार, सदस्य सुरेश महतो, अमृता लाल महतो, सीता देवी, वंदना देवी समेत अन्य थे.
अनुमंडल रोगी कल्याण समिति की बैठक
फोटो संख्या : 8स्वाइन फ्लू से बचाव को ले पूर्व तैयारियों पर चर्चादलसिंहसराय. अनुमंडल रोगी कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को अस्पताल कक्ष में हुई. अध्यक्षता एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने की. इसमें स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर पूर्व तैयारियों पर चर्चा हुई. साथ ही इसको लेकर जांच की सुविधा व दवा की उपलब्धता […]
