बसढि़या में कार व ट्रक की आमने सामने हुई भिड़ंतजख्मियों को पीएमसीएच किया गया रेफर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बताये जा रहे रिश्तेदारप्रतिनिधि, दलसिंहसरायएनएच 28 स्थित बसढि़या चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह हुई सड़क हादसे में दंपति युगल समेत उनकी बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. जहां प्रारंभिक चिकित्सा के बाद तीनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जख्मियों में दुलारपुर, बेगूसराय के राजीव चौधरी उर्फ अमित, उनकी पत्नी रुबी देवी व पुत्री काजल कुमारी बताये जाते हैं. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी लोग अपनी हुंडई वरना कार से मुसरीघरारी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान घटना स्थल के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत के चलते हादसा हुआ. अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि वे लोग पटना स्थित मीठनपुर में रहते हैं. शादी समारोह में बेगूसराय के विनोदपुर से भाग लेकर वापस पटना लौटने के क्रम में यह घटना घटी. परिजनों के मुताबिक हादसे का शिकार दंपति पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के रिश्तेदार बताये जाते हैं. दूसरी तरफ दलसिंहसराय मंसूरचक पथ पर ठेलमारा गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों के जख्मी होने की बात बतायी जाती है. स्थानीय स्तर पर इलाज करायी जा रही है. स्पर्शाघात से बालक झुलसादलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेखू में आइसक्रीम ठेले में प्रवाहित विद्युत की चपेट में आने से चार वर्षीय अमरजीत उर्फ टूटू स्पर्शाघात का शिकार हो गया. वह रामबाबू साह का पुत्र बताया जाता है. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया है. जहां उसकी चिकित्सा चल रही है.
सड़क हादसे में दंपत्ति समेत बच्ची जख्मी
बसढि़या में कार व ट्रक की आमने सामने हुई भिड़ंतजख्मियों को पीएमसीएच किया गया रेफर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बताये जा रहे रिश्तेदारप्रतिनिधि, दलसिंहसरायएनएच 28 स्थित बसढि़या चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह हुई सड़क हादसे में दंपति युगल समेत उनकी बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज […]
