फोटो संख्या : 16 व 17प्रतिनिधि, शिवाजीनगरओपी के शिवराम पुरनदाहा गांव में घटना के दूसरे दिन भी महिला, पुरूष एवं बच्चों में दहशत अभी व्याप्त है. लोगों ने बताया कि पूरब-दक्षिण दिशा से बम की आवाज सुनकर गांव के लोग रतजग्गा कर रात बिताये हैं. उक्त गांव में 65 परिवार ततमा जाति दलितों की बस्ती है. इसमें सभी लोग राजमिस्त्री एवं खेत में मजदूरी काम कर किसी तरह जीवन यापन करते हैं. गांव के पूरब सिंघिया थाना, पश्चिम नदी करेह, उतर रतरास नदी, दक्षिण वाटरबेज बांध है. सिंघिया थाना एवं शिवाजीनगर ओपी सीमा क्षेत्र के कारण अपराधी खुलेआम उक्त गांव के गरीब लोगों से तीन वषार्ें से जबरन रंगादारी वसूली करते थे. ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन लोगों से शीशम एवं अन्य पेड़ बेचाकर अपराधी रुपये लेते थे और इस बात की जानकारी प्रशासन को नहीं दिये जाने की धमकी दिया करते थे. एक वर्ष पूर्व से गांव के कई परिवार अपना घर छोड़कर पलायन कर गये. लोगों ने स्थायी रूप से पुलिस कैं प की मांग प्रशासन से की है. स्तब्ध हैं गोपाल के ग्रामीणसिंघिया : थाना क्षेत्र के माहे गांव में शिवाजीनगर के पुरनदाही की घटना में गोपाल सिंह की मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं़ वहीं उनके परिजनों का कहना है कि गोपाल दो दिन पहले जेल से छूट कर आया ही था़ उसे कोई ठेकेदार पुरनदाही टोल में आमंत्रण खाने पीने को लेकर बुलाया था. वहां खाना खिलाने के क्रम में ज्यादा दारू पिला दिया़ उसके साथ जमकर मारपीट की. इससे उसकी मृत्यु हो गयी़ हालांकि यह बात खुली जुबान कोई भी कहने को तैयार नहीं हैं.
रतजग्गा कर बितायी पुरनदाहावासियों ने रात
फोटो संख्या : 16 व 17प्रतिनिधि, शिवाजीनगरओपी के शिवराम पुरनदाहा गांव में घटना के दूसरे दिन भी महिला, पुरूष एवं बच्चों में दहशत अभी व्याप्त है. लोगों ने बताया कि पूरब-दक्षिण दिशा से बम की आवाज सुनकर गांव के लोग रतजग्गा कर रात बिताये हैं. उक्त गांव में 65 परिवार ततमा जाति दलितों की बस्ती […]
