साइबर अपराधियों ने उड़ाये 25 रुपये

समस्तीपुर. शहर के केई इंटर स्कूल रोड निवासी रामजतन राम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर साइबर अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है. इसमें 25 हजार रुपये उड़ाने की शिकायत की गयी है. पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार उसके मोबाइल पर फोन कर किसी ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताया. साथ […]

समस्तीपुर. शहर के केई इंटर स्कूल रोड निवासी रामजतन राम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर साइबर अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है. इसमें 25 हजार रुपये उड़ाने की शिकायत की गयी है. पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार उसके मोबाइल पर फोन कर किसी ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताया. साथ ही एटीएम का कोड पूछ लिया. जैसे ही कोर्ड बताया उसके एकाउंट से रुपये निकल गये. इसके बाद वह नगर थाना में पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. बताते चलें कि इससे पूर्व भी मोबाइल के माध्यम से कोर्ड पूछ कर कई लोगों के रुपये उड़ाये जा चुके हैं. बैंक के पदाधिकारियों और पुलिस की ओर से लगातार इसको लेकर जागरूकता चलाये जाने के बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं. इसके कारण आये दिन साइबर अपराध से जुड़े लोगों द्वारा रुपये निकाल लिये जाने की शिकायतें सामने आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >