पेंशन वितरण का सतत मॉनेटरिंग करें : डीएम

फोटो संख्या : 13 साप्ताहिक बैठक में दिये कई निर्देशसमस्तीपुर. समाहरणालय के जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक हुई. इसमें ऑडिटोरियम बनाने के लिए डीइओ को स्थल चयनित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया. प्रस्ताव तैयार कर सीओ से जमीन संबंधित रिपोर्ट भी प्राप्त करने को कहा गया. कल्याणपुर प्रखंड […]

फोटो संख्या : 13 साप्ताहिक बैठक में दिये कई निर्देशसमस्तीपुर. समाहरणालय के जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक हुई. इसमें ऑडिटोरियम बनाने के लिए डीइओ को स्थल चयनित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया. प्रस्ताव तैयार कर सीओ से जमीन संबंधित रिपोर्ट भी प्राप्त करने को कहा गया. कल्याणपुर प्रखंड के गोविंदपुर-खजुरी व पटोरी प्रखंड के हेतनपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश डीपीआरओ को सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर देने को कहा गया. इस क्रम में पेंशन वितरण कार्यक्रम से जुड़े फीडबैक भी तैयार करने को कहा गया. साथ ही सतत् मॉनीटरिंग का भी आदेश दिया गया. वहीं बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. इधर, रोसड़ा अनुमंडल के 94 किसानों का साक्षात्कार जिला पदाधिकारी द्वारा लिया गया है. दलसिंहसराय व पटोरी अनुमंडल के किसानों का साक्षात्कार 24 फरवरी को होगा. मौके पर एडीएम गौतम पासवान, डीआरडीए निदेशक कृत्यानंद सिंह, डीएसओ डॉ रंगनाथ चौधरी, डीइओ बीके ओझा, डीपीआरओ प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >