हसनपुर. प्रखंड के मरांचीउजागर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 106 के सेविका चयन के लिए आवेदन देने वाली कई आवेदिकाओं ने गत 21 फरवरी को होने वाली आम सभा का विरोध किया. सेविका पद की आवेदिका मंजू देवी, आरती कुमारी, मनसा कुमारी, सरिता कुमारी आदि ने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय से गड़बड़ी करने की आशंका पर वे लोग संतुष्ट नहीं हैं. इस वजह से इसका विरोध किया गया है. इस बाबत पूछे जाने पर सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि बहाली की प्रक्रिया नियमानुकूल चल रही है. प्राप्त आवेदनों से अलग अलग केंद्रों के लिए योग्यता के आधार पर अलग अलग मेधा सूची तैयार कर कई दिनों पूर्व कार्यालय में चिपकाया गया है. इसके बाद मिली आपत्ति पर तर्क संगत रुप से विचार करने के बाद ही बहाली प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसमें किसी पक्ष को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. यदि कहीं से भी किसी को आपत्ति होती है तो इसका तर्क संगत तरीके से अभिलेख प्रस्तुत कर विरोध जताना चाहिए.
अभ्यर्थियों ने आम सभा पर जताया एतराज
हसनपुर. प्रखंड के मरांचीउजागर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 106 के सेविका चयन के लिए आवेदन देने वाली कई आवेदिकाओं ने गत 21 फरवरी को होने वाली आम सभा का विरोध किया. सेविका पद की आवेदिका मंजू देवी, आरती कुमारी, मनसा कुमारी, सरिता कुमारी आदि ने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय से गड़बड़ी करने की आशंका पर वे […]
