एकद्वारी से युवती गायब

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के एकद्वारी गांव से एक नाबालिग किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया है. इस आशय की प्राथमिकी उक्त गांव के किशोरी के चाचा ने दर्ज कराते हुए तीन लोगों को आरोपित किया है. उनका कहना है कि 18 फरवरी की सुबह उनकी भतीजी (16) अपने बिस्तर से गायब थी. खोजबीन […]

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के एकद्वारी गांव से एक नाबालिग किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया है. इस आशय की प्राथमिकी उक्त गांव के किशोरी के चाचा ने दर्ज कराते हुए तीन लोगों को आरोपित किया है. उनका कहना है कि 18 फरवरी की सुबह उनकी भतीजी (16) अपने बिस्तर से गायब थी. खोजबीन के क्रम में पता चला कि हांसा गांव के बिंदी पासवान का पुत्र रंजन पासवान (20) भी घर से गायब है. उनके पूछने पर लड़के के पिता ने स्वीकार कर लड़की को वापस भेजने की बात कही. वहीं रविवार को जब उनके घर लड़की की जानकारी लेने गये तो वे लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारु हो गये. अंतत: थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रंजन सहित उनके पिता व चाचा को आरोपित किया गया है. इधर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने मामले की जांच की जा रही है. वैसे घटनाक्रम पर गौर करने से प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. बावजूद पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >