जदयू ने किया केट काट खुशी का इजहार

समस्तीपुर. बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के द्वारा चौथी बार शपथ लेने एवं जिले के विधायक सह पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी व वैद्यनाथ सहनी को पुन: मंत्री बनाये जाने पर जिला जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकास पुरुष को बधाई दी है. जदयू के जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी व प्रांतीय […]

समस्तीपुर. बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के द्वारा चौथी बार शपथ लेने एवं जिले के विधायक सह पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी व वैद्यनाथ सहनी को पुन: मंत्री बनाये जाने पर जिला जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकास पुरुष को बधाई दी है. जदयू के जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी व प्रांतीय नेता डॉ दुर्गेश राय ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले 15 दिनों से जारी राजनीतिक अस्थिरता एवं संवैधानिक संकट का अंधकार दूर हो गया है. एक बार फिर सुशासन के साथ विकास के आयाम गढे जायेंगे. इस अवसर पर जदयू कार्यालय लोहिया आश्रम पर 15 मोमबत्ती जला केट काट खुशी का इजहार जदयू कार्यकर्ताओं ने किया. मौके पर तकी अख्तर, शारिक रहमान लवली, प्रो. देवनाथ सिंह, मो. एबाद, सुधा आर्या, शहादत हुसैन, ताराचंद मेहता, त्रिभुवन साह, वरुण साह, राजद जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी, फैजुर रहमान फैज ने भी बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >