नौकरी का झांसा दे महिला से 50 हजार रुपये की ठगी

वारिसनगर. मथुरापुर ओपी स्थित बाजार समिति परिसर में सब्जी बेचने वाली एक महिला से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस आशय का एक परिवाद उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव के जागेश्वर राम की पत्नी सुशीला देवी ने दायर किया था. इसमें पीडि़त ने कहा […]

वारिसनगर. मथुरापुर ओपी स्थित बाजार समिति परिसर में सब्जी बेचने वाली एक महिला से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस आशय का एक परिवाद उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव के जागेश्वर राम की पत्नी सुशीला देवी ने दायर किया था. इसमें पीडि़त ने कहा था कि बाजार समिति परिसर में वह सब्जी बेचने का काम करती है. इसी बीच मथुरापुर अकबरपुर गांव के मो. सिकंदर व मो. जहांगीर से उनकी जान पहचान हुई. वहीं दोनों ने उन्हें कहा क वो मुक्तापुर जूट मिल में काम करता है. 50 हजार रुपये देने पर उन्हें भी नौकरी दिला देंगे. इस पर उन्होंने पैसा का इंतजाम कर्ज पर ले उसे दिया. इस दौरान जब उन्होंने नौकरी मिलते नहीं देखा तो पैसा वापस करने की मांग की. लेकिन उन लोगों द्वारा टालमटोल की नीति अपनायी जा रही थी. जब कुछ दिन पूर्व रुपये की मांग की तो रुपये लौटाने के बदले उसके साथ मारपीट की. इधर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने ठगी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >