समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में दो दिनों तक चले ट्रायल के बाद प्रभात खबर चैंपियनशिप 2015 के लिए समस्तीपुर टीम की घोषणा कर दी गयी है.
टीम के चयनकर्ता निर्भय मिश्रा व अरविंद कुमार ने किया. टूर्नामेंट के जिला संयोजक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घोषित टीम में गिरिधर कुमार, आसित सान्याल, विभूति कुमार गौतम, संजीव कुमार, निशांत कुमार, अमरेंद्र कुमार, अशफहान खान, अंकुर कुमार, सौरभ सौरसिया, कुणाल मणि, प्रकाश कुमार, विश्वजीत कुमार, प्रिंस आनंद, आलोक कुमार एवं नदीम खान उर्फ मिक्कू शामिल हैं. टीम के कोच अरविंद कुमार को बनाया गया है. बता दें कि आगामी 28 फरवरी को स्थानीय पटेल मैदान में समस्तीपुर का पहला मुकाबला दरभंगा से होगा.
