सड़क हादसे में जख्मी की पटना में हुई मौत

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित बल्लोचक गांव के जख्मी वृद्ध रामपत सिंह (80) की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया. पंचायत के मुखिया सियाराम राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि बल्लोचक गांव के रहने वाले […]

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित बल्लोचक गांव के जख्मी वृद्ध रामपत सिंह (80) की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया. पंचायत के मुखिया सियाराम राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि बल्लोचक गांव के रहने वाले रामपत सिंह गुरुवार को अज्ञात बाइक की ठोकर से जख्मी हुए थे. उन्हे निजी क्लिनिक में इलाज के बाद पीएमसीएच ले जाया गया था. मगर उनकी मौत हो गयी. दूसरी ओर एनएच 28 पर घटित अलग अलग सड़क हादसा में दो लोग जख्मी हो गये. इनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. इनमें चिरंजीवीपुर में बाइक सवार गोविंद महतो व दूसरी घटना में बसढि़या चौक के समीप ट्रक की ठोकर से उसी गांव के निवासी महेश्वर राम जख्मी हो गये. लोगों ने कथित ट्रक को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >