मोहिउद्दीननगर. प्रखंडाधीन मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में शुक्रवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सरोज सहनी की अध्यक्षता में आहूत की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जहां पड़ोसी राज्यों में नियोजित शिक्षकों को 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित कर सहायक शिक्षक के रूप में सरकार समायोजन कर रही है. वहीं बिहार सरकार इसके लिए कमेटी गठन की बात कर भ्रामक स्थिति उत्पन्न कर रही है. इस संदर्भ में सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों के लिए वेतनवृद्धि की बात करके हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न कर रही है. बैठक में सर्वसम्मति आगामी 23 फरवरी को विधानसभा का घेराव व आमरण अनशन की बात की गयी. प्रखंड सचिव राजीवन महतो ने कहा कि प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक चट्टानी एकता का परिचय देते हुए विधानसभा का घेराव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मौके पर अफताब आलम, नंदकिशोर राय, स्वर्णित आभा, मो. शकील, शीला कुमारी, दयानंद कुमार, मुकेश कुमार, मो. सलाम आदि मौजूद थे.
शिक्षक संघ बैठक में कई निर्णय
मोहिउद्दीननगर. प्रखंडाधीन मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में शुक्रवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सरोज सहनी की अध्यक्षता में आहूत की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जहां पड़ोसी राज्यों में नियोजित शिक्षकों को 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित कर सहायक शिक्षक के रूप में सरकार समायोजन कर […]
