युवक की पहुंची लाश, मचा कोहराम

रो-रोकर है परिजनों का बुरा हालशाहपुर पटोरी. शाहपुर उण्डी निवासी सरफुद्दीन के पुत्र अली अकबर (28) का शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. उसके शव को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उनके घर पर उमड़ आयी थी. उसका शव अलीगढ़ के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला. शव को […]

रो-रोकर है परिजनों का बुरा हालशाहपुर पटोरी. शाहपुर उण्डी निवासी सरफुद्दीन के पुत्र अली अकबर (28) का शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. उसके शव को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उनके घर पर उमड़ आयी थी. उसका शव अलीगढ़ के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला. शव को देख वहां के ग्रामीणों ने उसके मोबाइल द्वारा उसके घर पर सूचना दी. परिजनों के अलीगढ़ पहुंचने के बाद वहां से शव को पटोरी लाया गया जहां देर रात जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. ज्ञात हो कि अली अकबर दिल्ली में रहकर सिलाई कटाई का कार्य करता था. 17 फरवरी को दिल्ली से अपने घर के लिए रवाना हुआ. रवाना होने से पूर्व अली ने अपने घर पर इस आशय की सूचना भी दी थी परंतु 18 फरवरी को दिन के 10 बजे उसके घर पर फोन आते ही कोहराम मच गया. अली अकबर अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसकी मां शकीला खातून, पत्नी यासमीन खातून व तीन छोटी-छोटी पुत्रियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. आशंका जतायी गयी है कि दिल्ली से लौटने के क्रम में उसके पास पैसे थे, इसी को लेकर यह घटना हुई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >