उजियारपुर. दिल्ली में बिहार व मैथिली के विकास के लिए काम करेंगे. उजियारपुर प्रखंड के चकदौलत निवासी प्रो. अरुण कुमार चौधरी के पुत्र एवं दिल्ली के किरारी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की ओर से विजयी रहे विधायक ऋतुराज गोविंद अपने पिता के साथ एक पारिवारिक समारोह में अपने गांव में यह बातें कही. उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को वे मैथिली में शपथ लेंगे. दिल्ली विधानसभा किरारी से जीते विधायक जब अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीण उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गये. मिथिला विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष डॉ पीके झा प्रेम ने बताया कि आप के सबसे कम उम्र के विधायक बने ऋतुराज बने हैं. वहीं विधायक ने बताया कि फिलहाल पार्टी पांच साल दिल्ली में ही केंद्रित रहेगी. बिहार विधानसभा चुनाव में आप के चुनाव लड़ने की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
मैथिली के विकास के लिए करेंगे काम : विधायक
उजियारपुर. दिल्ली में बिहार व मैथिली के विकास के लिए काम करेंगे. उजियारपुर प्रखंड के चकदौलत निवासी प्रो. अरुण कुमार चौधरी के पुत्र एवं दिल्ली के किरारी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की ओर से विजयी रहे विधायक ऋतुराज गोविंद अपने पिता के साथ एक पारिवारिक समारोह में अपने गांव में यह बातें कही. […]
