नप मुख्य पार्षद ने की डीएम से मुलाकात

समस्तीपुर. नगर परिषद क्षेत्र में टैक्स सूद माफ करने को लेकर नगर परिषद मुख्य पार्षद अर्चना देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने सूद माफ करने से संबंधित आवेदन दिया. साथ ही कहा है कि सूद माफ करने के लिए कुछ पार्षद टेकनारायण महतो के नेतृत्व में अनशन पर […]

समस्तीपुर. नगर परिषद क्षेत्र में टैक्स सूद माफ करने को लेकर नगर परिषद मुख्य पार्षद अर्चना देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने सूद माफ करने से संबंधित आवेदन दिया. साथ ही कहा है कि सूद माफ करने के लिए कुछ पार्षद टेकनारायण महतो के नेतृत्व में अनशन पर बैठे है. उसकी जीवन की रक्षा के लिए प्रशासनिक स्तर पर देखभाल की व्यवस्था करने की भी मांग की. डीएम ने मांगों के दिशा में यथासंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य राकेश राज, सुनील कुमार व विश्वनाथ साह, आनंद भूषण, राजू शर्मा, संजय कुमार गुड्डू शामिल थे. विदित हो कि नप ने 8/8/13 को सामान्य बैठक में पूर्व के बकाया कर को एक मुश्त दो माह के अंदर जमा करने पर टैक्स के सूद माफी से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके अनुमोदन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा था. इसकी सहमति अभी तक नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >