विपिन चौक से गिरफ्तार हुआ आरोपित

सिंघिया. थाना क्षेत्र के भाइरसों गांव में कुछ लोगों ने महादलित समुदाय के लोगों के साथ भूमि विवाद में झोपड़ी में आग लगाते हुए उसके साथ मारपीट भी की थी़ इस संबंध में महादलित समुदाय के लोगों की ओर से सिंघिया थाना कांड संख्या 30/15 दर्ज कराया गया था़ वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश मिलते […]

सिंघिया. थाना क्षेत्र के भाइरसों गांव में कुछ लोगों ने महादलित समुदाय के लोगों के साथ भूमि विवाद में झोपड़ी में आग लगाते हुए उसके साथ मारपीट भी की थी़ इस संबंध में महादलित समुदाय के लोगों की ओर से सिंघिया थाना कांड संख्या 30/15 दर्ज कराया गया था़ वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई तेज करते हुए दो अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि शनिवार को तड़के सुबह जाल बिछाकर बड़े ही नाटकीय अंदाज में विपिन चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ छापामारी दल में पुनि शंभु आचार्य सिपाही ललित कुमार, शशि कुमार शामिल थे़ नेतृत्व थानाध्यक्ष कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >