फोटो संख्या : 13शहर के निजी क्लिनिक में चल रहा इलाजसमस्तीपुर कार्यालय. जिले के विभूतिपुर थाना के माधोपुर गांव मे ंशुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी. जख्मी हालत में उसका शहर के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया कि माधोपुर गांव निवासी श्रवण कुमार दास की पत्नी जहरी देवी शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी. इसी क्रम में अज्ञात अपराधी ने गोली चला दी. जो उसके पांव में लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन जमा हुए और जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिये शहर के निजी क्लिनिक में भरती कराया. नगर पुलिस को दिये बयान में महिला ने अपराधी के नहीं पहचाने जाने की बात कही है. पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
विभूतिपुर में महिला को मारी गोली
फोटो संख्या : 13शहर के निजी क्लिनिक में चल रहा इलाजसमस्तीपुर कार्यालय. जिले के विभूतिपुर थाना के माधोपुर गांव मे ंशुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी. जख्मी हालत में उसका शहर के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध […]
