फोटो संख्या 9 व 10समस्तीपुर कॉलेज में सेमिनार का आयोजनभारतीय राष्ट्रवाद का उद्भव और विकास पर वक्ताओं ने रखे विचारप्रतिनिधि, समस्तीपुरसमस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ जवाहर लाल झा ने कहा कि भारतीयों के अंदर मैं की जगह हम की भावना विकसित करने की जरूरत है. राष्ट्र के कण कण में व्याप्त वसुद्धैव कु टुंबकम व सर्वे भवन्तु सुखिन: का संदेश जन जन तक फैलाने की जरूरत है. वे शनिवार को कॉलेज के पीजी इतिहास विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे थे. सेमिनार के संयोजक सह इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अमीर अली खान ने विषय प्रवेश कराते हुए राष्ट्रवाद के विकास में अनेकता में एकता की भावना को राष्ट्रवाद की रीढ़ बताया. उन्होंने कहा कि इसी कारण से बहुभाषी, बहुधर्मी भारत वैश्विक पटल पर आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्तर पर तेजी से विकास कर रहा है. विश्व के समक्ष भारत एक मजबूत राष्ट्र की तरह खड़ा है. सेमिनार को डॉ सुरेंद्र प्रसाद सुमन, डॉ क्रांति कुमार, डॉ सच्चिदानंद तिवारी, प्रो. एके सिन्हा, प्रो. एसके राय आदि ने संबोधित किया. इतिहास प्रथम वर्ष पीजी के छात्र राकेश कुमार रोशन, ललित कुमार, रीना कुमारी, ज्योति कुमारी, शंभु कुमार, हसन एबाद, जितेंद्र कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर डॉ अभिलाषा सिंह, डॉ उमा सिन्हा, डॉ एसएन राय, डॉ एसएमएएस रजी, सत्यशील कुमार, डॉ सुबोध कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार गुप्ता, विजय कुमार आदि थे. धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी डॉ सच्चिदानंद तिवारी ने किया.
मैं की जगह हम की भावना करें विकसित : प्राचार्य
फोटो संख्या 9 व 10समस्तीपुर कॉलेज में सेमिनार का आयोजनभारतीय राष्ट्रवाद का उद्भव और विकास पर वक्ताओं ने रखे विचारप्रतिनिधि, समस्तीपुरसमस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ जवाहर लाल झा ने कहा कि भारतीयों के अंदर मैं की जगह हम की भावना विकसित करने की जरूरत है. राष्ट्र के कण कण में व्याप्त वसुद्धैव कु टुंबकम […]
