रोसड़ा : चैंपियन महिला मुक्केबाज एवं रोसड़ा की बहू अरुणा मिश्र ने गोल्ड मेडल हासिल कर एक बार फिर जिले के साथ साथ सूबे को गौरवान्वित किया है.
अरुणा मिश्र ने केरला के त्रिशुर में विगत 5 से 13 फरवरी तक आयोजित 35 वां राष्ट्रीय खेल के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को मणिपुर को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया.
उनका यह 12 वां गोल्ड मेडल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में है. उनकी सफलता पर उनके पति डॉ पीके झा, दिगंबर झा, डॉ बीबी झा, आलोक कुमार, धर्मेद्र कुमार, अमरनाथ मिश्र, डॉके के झा, नारायण ठाकुर, दिनेश झा, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मनोज कुमार समेत परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है.
12 वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली अरुणा ने फोन पर बताया कि राष्ट्रीय खेल में मणिपुर के अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज मंतैय देवी को 74 किलोग्राम भार वाले वर्ग में 10 प्वाइंट से हराया. अरुणा को 22 व मंतैया को 12 प्वाइंट मिले. अरुणा को वर्ष 05 में एशियन चैंपियनशिप का खिताब मिला. वर्ष 07 व 09 में वल्र्ड बॉक्सिंग गेम फ्र ांस व तुर्की में हुई जिसमें गोल्ड मेडल प्राप्त किया. वर्ष 07 में एशियन चैंपियनशिप बनी. वर्ष 11 में वल्र्ड पुलिस गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं श्रीमती मिश्र वर्ष 2010 से 14 के बीच चार बार लगातार नेशनल चैंपियन रही हैं.
वर्तमान में वे जमशेदपुर में स्पेशल ब्रांच में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं. वहीं उनकी बड़ी बहन तरुणा मिश्र भी विश्व मुक्केबाज चैंपियन हैं. जो श्रीमती मिश्र के साथ उनके कोच के रूप में उनके साथ थी. वे भी स्पेशल ब्रांच में ऑफिसर हैं. श्रीमती अरुणा ने बताया कि बिहार के लिए खेलने की भी उनकी इच्छा है. ताकि यहां रहकर यहां की लड़कियों का हौसला अफजाई कर खेल के क्षेत्र में आगे लाने की है.
