रिपोर्ट गलत होने पर किसान सलाहकार पर गिरेगी गाज

वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की डीएओ ने की जांचप्रतिनिधि, दलसिंहसराय प्रखंडों में चल रहे चयनित लोगों की ओर से बनाये जाने वाली वर्मी कंपोस्ट खाद की स्थलीय जांच शुक्र वार को डीएओ चंद्रदेव प्रसाद ने की. इस दौरान दलसिंहसराय, उजियारपुर प्रखंड के चिह्नित 25 स्थलों की जांच की. वहीं डीएओ ने बिना स्थल पर कार्य किये […]

वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की डीएओ ने की जांचप्रतिनिधि, दलसिंहसराय प्रखंडों में चल रहे चयनित लोगों की ओर से बनाये जाने वाली वर्मी कंपोस्ट खाद की स्थलीय जांच शुक्र वार को डीएओ चंद्रदेव प्रसाद ने की. इस दौरान दलसिंहसराय, उजियारपुर प्रखंड के चिह्नित 25 स्थलों की जांच की. वहीं डीएओ ने बिना स्थल पर कार्य किये दूसरे के स्थल का फोटो खिंचवा गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुदान भुगतान की कोशिश का मामला गांवपुर में पकड़ा. वहीं अन्य जगह जांच चल रही थी. उन्होंने बताया कि चयनित लोगों को तीस हजार रुपये तक अनुदान दी जाती है. भुगतान किसान सलाहकार के जांच रिपोर्ट पर की जाती है. इस क्रम में गांव में श्याम बाबू नामक व्यक्ति ने दूसरे के स्थल पर फोटो खिंचाकर फर्जीवाड़ा करते हुए जांच में पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार प्रभात रंजन ने अपनी जांच रिपोर्ट में अ नुदान की अनुशंसा की है. उनके गलत रिपोर्ट सौंपे जाने क ो लेकर उनके विरुद्ध चयन मुक्त करने की कार्रवाई की जा सकी है. उन्होंने बिना स्वयं जांच किये अनुदान की राशि नहीं देने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >