किराया नियंत्रण के लिए प्रशासन उठाये कदम

विभूतिपुर. डीजल की कीमत लगातार गिरावट आने के बाद भी बस व अन्य यात्री वाहनों के किराया में कमी नहीं आयी है. इससे खफा भाजपा प्रदेश किसान मोरचा कमेटी के सदस्य कृष्ण देव प्रसाद सिंह, भाजपा किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, विश्वनाथ चौधरी तूफान, नित्यानंद झा, डॉ रामस्वार्थ महतो, अजय कुमार सिंह, अजीत […]

विभूतिपुर. डीजल की कीमत लगातार गिरावट आने के बाद भी बस व अन्य यात्री वाहनों के किराया में कमी नहीं आयी है. इससे खफा भाजपा प्रदेश किसान मोरचा कमेटी के सदस्य कृष्ण देव प्रसाद सिंह, भाजपा किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, विश्वनाथ चौधरी तूफान, नित्यानंद झा, डॉ रामस्वार्थ महतो, अजय कुमार सिंह, अजीत कुशवाहा, राम विनोद चौधरी, माला कुमारी, फूल कुमारी, सुनैना देवी, काजो देवी, आशा देवी आदि ने जिला प्रशासन से कदम उठाने का अनुरोध किया है. इन लोगों का कहना है कि जिस तरह से डीजल के दाम में लगातार गिरावट आ रही है उसी तर्ज पर यात्री वाहनों का किराया भी घटाया जाना चाहिए. परंतु धरातल पर ऐसा कुछ हो नहीं रहा है. यह आम लोगों के लिए हितकर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >