वारिसनगर. थाना क्षेत्र के रामपुरविशुन गांव में हुई एक मारपीट की घटना में कतिपय लोगों ने मिलकर एक दंपति को घायल कर दिया. इस संबंध में गांव के लाल बाबू राय ने शुक्र वार को एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इनका बताना है कि गुरुवार की संध्या वह अपने घर पर थे. इसी बीच भाई शत्रुघ्न राय, भतीजा शंकर राय व दिनकर राय घर में घुसकर लात घूसा से मारकर घायल कर दिया. वहीं दूसरी घटना में मथुरापुर ओपी क्षेत्र के सारी टोले चकदीनदयाल मिल्की गांव के विनोद पासवान की पत्नी मीरा देवी के फर्द बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनका बताना है कि गांव के ही लक्ष्मी पासवान का 8 वर्षीय पुत्र मेरे गेहूं का धांग रहा था व डांटने पर घर चला गया. कुछ देर के बाद लक्ष्मी पासवान की पत्नी कमला देवी, राधा देवी सहित छह लोग मेरे घर में घुसकर मुझे व मेरी पतोहू को मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही दोनांे का गहना व मोबाइल भी छीन लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश चंद्र प्रसाद ने दोनों मामले को दर्ज कर अनुसंधान की बातें कही है. हसनपुर : थाना क्षेत्र के खोरी गांव की सुलोचना देवी ने भूमि विवाद मे जख्मी होने पर गांव के ही अंबिका साहु व भूषण गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुर्राहा गांव की बबीता देवी भी पटवन करने मे घायल होने पर थाना मंे आवेदन देकर बच्चन पासवान सहित तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मारपीट की घटना में तीन महिला समेत चार घायल
वारिसनगर. थाना क्षेत्र के रामपुरविशुन गांव में हुई एक मारपीट की घटना में कतिपय लोगों ने मिलकर एक दंपति को घायल कर दिया. इस संबंध में गांव के लाल बाबू राय ने शुक्र वार को एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इनका बताना है कि गुरुवार की संध्या वह अपने घर पर थे. इसी […]
