नक्सली बंदी को ले हाइ अलर्ट

समस्तीपुर : झारखंड में नक्सली बंदी को लेकर मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मंडल से गुजरने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस गाड़ियों में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किये गये हैं. मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने बताया कि सुरक्षा को लेकर मंडल कार्यालय सुरक्षा आयुक्त कार्यालय […]

समस्तीपुर : झारखंड में नक्सली बंदी को लेकर मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मंडल से गुजरने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस गाड़ियों में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किये गये हैं. मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने बताया कि सुरक्षा को लेकर मंडल कार्यालय सुरक्षा आयुक्त कार्यालय के कक्ष में नक्सली बंद को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है. एसआरपी विनोद कुमार के साथ सुरक्षा की समीक्षा गुरुवार की बैठक में हुई.

इसमें बंद के अलावा आगे भी आरपीएफ व जीआरपीएफ के साथ साझा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. आयुक्त श्री निशांत ने बताया कि आगे दोनों टीमों के साथ सुरक्षा को लेकर जांच अभियान मंडल में चलाया जायेगा. मंडल से गुजरने वाली राजधानी, सुपरफास्ट सहित सभी मेल गाड़ियों में विशेष स्कार्ट के अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की जांच के अलावा संदिग्ध लोगों पर नजर पड़ते ही कार्रवाई करने करने का आदेश दिया गया है.

श्वानदस्ता के साथ यात्रियों के सामानों व रेल परिसर, प्लेटफॉर्मों के चप्पे चप्पे पर हर सामान की जांच की जा रही है. इधर रेल डीएसपी स्मिता सुमन ने बताया कि मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के आदेश मिलते ही सभी इस्पेक्टरों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये हैं कि रात्रि में सघन चेकिंग अभियान के अलावा विशेष स्कार्ट के साथ मंडल से गुजरने वाली सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की सामानों की जांच की जा रही है.

खासकर रात्रि पेट्रोलिंग का निर्देश इंस्पेक्टरों व थानाध्यक्ष को दिया गया है. जिला पुलिस से मदद लेकर अन्य जिलों में श्वानदस्ता की मदद से विदेश से आनेवाली सभी गाड़ियों की बोगी में यात्रियों की सामान के अलावा यात्रियों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. रेल डीएसपी श्री सुमन ने बताया आरपीएफ कमान्डेंट के साथ मिलकर एसएसबी के सहयोग से सीमा को सीलकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

खासकर बुधवार की रात्रि से विशेष अभियान चलाया जा रहा है.इधर मंडल रेल प्रबंधक अरूण मल्लिक ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी एक्सप्रेस के पूर्व लाइट इंजन का परिचालन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >