पुत्री को ले भागने की प्राथमिकी दर्ज

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पुरबारी टोल निवासी एक पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें रघुनीचक निवासी संजय पासवान व रंजन पासवान को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री छठी वर्ग की छात्रा है. वह चकविदुलिया स्थित एक स्कूल में पढ़ती है. विगत 10 फरवरी को […]

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पुरबारी टोल निवासी एक पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें रघुनीचक निवासी संजय पासवान व रंजन पासवान को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री छठी वर्ग की छात्रा है. वह चकविदुलिया स्थित एक स्कूल में पढ़ती है. विगत 10 फरवरी को सुबह घर से पढ़ने निकली, जो 11 फरवरी तक नहीं लौटी है. खोजबीन के क्रम में आरोपितों के बारे में जानकारी मिली वह उनकी पुत्री को गलत नीयत से कहीं लेकर भाग गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करवा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >